गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया

रानीवाड़ा। उपखंड मुख्यालय पर ६१वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कैलाशचंद्र शर्मा व विधायक रतनदेवासी ने अध्यक्ष के रूप में भाग लिया। मुख्य अतिथि ने झंडा फहराकर मार्च-पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सामुहिक व्यायाम प्रदर्शन किया। साथ ही कई रंगा-रंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दोपहर 1 बजे तक लोगों को हर्षोल्लासित किया। बाद में चिकित्सा विभाग, वनविभाग व शिक्षा विभाग की ओर आर्कषक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में उपखंड के लोगों को गणतंत्र दिवस की गरिमा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नागरिकों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हुए भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनाने का आह्वान किया। विधायक रतन देवासी ने क्षेत्र में विकास की भावी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर विकास अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा, बीईईओं तोलाराम राणा, प्रधानाचार्य किशनलाल कोली, सरपंच गोदाराम देवासी, पारसमल जीनगर, अंबालाल जीनगर, परसराम ढाका, वगताराम देवासी, लाभुराम विश्रोई, भंवरसिंह राव, मदनलाल चौधरी सहित कई लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों का चयन कर उन्हें स्मृति चिन्ह व पारितोषिक प्रदान किया गया। इसी तरह कस्बे की आर्दश माध्यमिक विद्यालय में मुख्य अतिथि मनोहरमल जैन ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में चुन्नीलाल खत्री ने अध्यक्षता व मिष्ठान वितरण रामदास वैष्णव की ओर से किया गया। राउप्रावि सिंगावास में ६१वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। झंडारोहण संस्था प्रधान अर्जुनलाल सोलंकी ने किया। कार्यक्रम में केराराम चौधरी ने मुख्य अतिथि व छैलसिंह देवड़ा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। निकटवर्ती राउप्रावि आजोदर में गणतंत्र दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया। संस्था प्रधान धरमदान चारण ने ध्वजा रोहण कर समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में रघुवीरसिंह देवड़ा, चंदुलाल ग्रामसेवक, पहाडसिंह झाला ने भाग लिया। कस्बे के ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में विधायक रतन देवासी ने झंडारोहण कर गणतंत्र दिवस के समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
  • Digg
  • Del.icio.us
  • StumbleUpon
  • Reddit
  • Twitter
  • RSS

0 Response to "गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया"

Post a Comment